इंडो-वेस्टर्न लुक की चाहत है तो ट्राई करें रफल साड़ी, दिखेंगी बिल्कुल परफेक्ट

अगर आप उन लड़कियों में शामिल हैं जिन्हें साड़ी पहनना कम पसंद तो एक बार रफल साड़ी ट्राई करें। इंडो वेस्टर्न लुक के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट हैं। वहीं बीटाउन एक्ट्रेसेज का भी रफल साड़ी प्यार जग जाहिर है। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक इस साड़ी में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेसेज की इन तस्वीरों से आप भी रफल साड़ी को कैरी करने के मामले में स्टाइल टिप्स ले सकती हैं।
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल ईशा गुप्ता भी रफल साड़ी के मोह से नहीं छूटी। वहीं उनकी ये साड़ी बिल्कुल हटके है। ब्राउन एंक ब्लैक शेड के लाइन वाली इस साड़ी के साथ ईशा ने हैवी वर्क वाले ब्लाउज को चुना है। जो बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। वहीं अभी पिछले दिनों ही आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए बेहद खूबसूरत लाल रंग की रफल साड़ी को पहने नजर आईं थीं। जिसे कॉलेज गोइंग गर्ल आसानी से कैरी कर सकती हैं। मीरा राजपूत की पर्पल साड़ी उन लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो साड़ी के पल्लू से काफी घबराती हैं। वहीं ये साड़ी उन्हें स्टाइलिश लुक देने के लिए काफी है। दीपिका पादुकोण से लेकर शिल्पा शेट्टी तक रफल साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं। जिसमे वो जमकर स्टाइल दिखा रही थीं। अगर आप खूबसूरत फिगर की मालकिन हैं इस शादी के सीजन में रफल साड़ी जरूर ट्राई करें।
