ईरान के पास है हत्यारिन डॉल्फिनों की टुकड़ी
![]()
नई दिल्ली। हर देश अपनी सुरक्षा के लिए तरह-तरह के अत्याधुनिक हथियार रखता है लेकिन ईरान इन सबसे आगे है। ईरान के पास कुछ ऐसे हैरतभरे हथियार हैं कि जिसके बारे में जानकार आप चौंक जाएंगे। उसके पास खतरनाक हत्यारिन डॉल्फिनों की पूरी टुकड़ी है। करीब 17 साल पहले ईरान की इस किलर ब्रिगेड का सामना एक अमेरिकी टुकड़ी से भी हो चुका है, हालांकि ये सामना एक सैन्य अभ्यास के दौरान हुआ था। अब दो बड़ी न्यूज वेबसाइट्स डेली स्टार और मिलिट्री डॉट कॉम ने ताजा रिपोर्ट्स के जरिए इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि ईरान के पास ऐसी हजारों डॉल्फिन हैं, जिन्हें किसी को भी मार गिराने में महारत हासिल है। ईरान अपने सैन्य इस्तेमाल के लिए कई बरसों से रख रहा है। दरअसल यह प्रोजेक्ट सोवियत संघ ने शुरू किया था लेकिन उसके ढहने के बाद ये प्रोजेक्ट भी खटाई में पड़ गया था, लेकिन ईरान ने इसे अपना लिया और उसके पास डॉल्फिनों की पूरी सेना तैयार है।
