अक्षय तृतीया की पूजा होनी चाहिए खास, ऐसे लगाएं लक्ष्मी भोग

18 अप्रैल को अक्षय तृतीया का विशेष मुहूर्त है। इस तिथि में लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु के विशेष पूजन का विधान है। साथ ही यह शुभ तिथि बुधवार को है इसलिए गणपति जी का पूजन विशेष फलदायी रहेगा। आज आप इस सामग्री से पूजन करें और लक्ष्मी कृपा प्राप्त करें… 

कल कोई भी मौसमी फल माता को अर्पित करने से लाभ होगा। साथ ही अक्षत, रोली और कलावा अनिवार्य रूप से माता को अर्पित करें। 

2. मखाना 

माता लक्ष्मी को जल में उत्पन्न होनेवाले खाद्य पदार्थ अतिप्रिय हैं। इनमें सिंघाड़ा और मखाना प्रमुख हैं। अभी सिंघाड़ा मिलना संभव नहीं है। ऐसे में मखाने से लक्ष्मी माता को भोग लगाएं। 

3. नारियल 

लक्ष्मी माता के भोग में नारियल का प्रयोग प्रमुखता से किया जाता है। एक तो यह जलयुक्त होता है और दूसरे सफेद भी। मां लक्ष्मी को सफेद रंग की वस्तुएं अति प्रिय हैं। कल माता को नारियल अर्पित कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। 

4. खीर 

खीर माता लक्ष्मी का प्रिय खाद्य पदार्थ है। कल साबुत चावलों की खीर बनाएं और माता को इसका भोग लगाएं। 

5. सफेद मिठाई 

दूध से बनी किसी भी मिठाई से माता को भोग लगा सकते हैं। 

6. दुर्वा करें गणपति को अर्पित 

कल बुधवार है और अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त भी। बुद्धि के देवता का आशीर्वाद पाने के लिए कल गणपति को मोदक का भोग लगाएं और 5 दुर्वा अर्पित करें। 

Leave a Reply