फिल्म ‘गणपत’ में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

टाइटर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। ‘गणपत’ साल 2022 की मोस्ट अवेडिट फिल्मों में से एक हैं और इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। ये फिल्म विकास बहल के निर्देशन में बन रही है, जिसमें टाइगर जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी, लेकिन ठीक एक साल पहले अब टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें टाइगर का एक्शन एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है।

टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी गई है। फिल्म अगले साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 45 सेकंड के इस मोशन पोस्टर में टाइगर बैकफ्लिप मारते दिख रहे हैं टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म के मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को तैयार रहने की बात कही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तैयार रहना। गॉड के आशीर्वाद से जनता को मिलने आ रेला है गणपत। अगले साल क्रिसमस पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।’ इस मोशन पोस्टर को महज कुछ ही घंटों में 6 लाख 24 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है। वहीं, फिल्म के इस मोशन पोस्टर पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके जैसा कोई नहीं कर रहा है।’ 

टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में कृति सेनन नजर आएंगी। दोनों पहले भी फिल्म ‘हीरोपंति’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं लेकिन इस बार बात कुछ अलग है क्योंकि इस फिल्म में कृति सेनन भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आ सकती हैं। कृति सेनन ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और ये बात उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने पोस्ट में बताई थी। टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता 'गणपत' के अलावा 'हीरोपंती 3' और 'बागी 4' में भी दिखाई देंगे। ‘हीरोपंति’ में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। इसके अलावा, इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नज़र आएंगे।

Leave a Reply