रात में भोजन करने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें रात के समय भोजन में शामिल करना चाहिए और कुछ फूड्स ऐसे हैं, जिन्हें बहुत कम मात्रा में ही शामिल करना चाहिए।
शहद को करें भोजन में शामिल–आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से शहद एक औषधि के रूप में काम करता है। मौसम कोई भी हो शहद के इस्तेमाल से कई घरेलू बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। ऐसे में डॉक्टर निति सेठ का मानना है कि रात के समय भोजन में शहद को ज़रूर शामिल करना चाहिए। हालांकि, एक अन्य लेख में वो कहती हैं कि शहद को कभी भी गर्म करके भोजन में शामिल नहीं करना चाहिए। सुबह में गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर सेवन किया जा सकता है।
तोरई और आंवला को करें भोजन में शामिल– सर्दियों के मौसम में मौसमी सब्जियों का सेवन करना सबसे बेस्ट माना जाता है। मौसमी सब्जियों में तोरई, बैंगन, टमाटर, पत्ता भोगी आदि सब्जियों को शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आंवला को भी भोजन में शामिल करते रहना चाहिए। उनके अनुसार, आंवला की चटनी और आंवला का मुरब्बा आदि को रात में भोजन के समय शामिल किया जा सकता है।
इन फ्रूट्स को करें शामिल– हमारे आसपास हजारों फ्रूट्स हैं, जिन्हें भोजन में शामिल किया जा सकता है। लेकिन, अगर बात की जाए रात के समय भोजन में कुछ फ्रूट्स को शामिल करने कि तो आप सेब, अंगूर, नाशपाती, अनार आदि फलों को भोजन में शामिल कर सकती हैं। इसका अलावा फल से तैयार सलाद को भी रात के समय भोजन में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ शकरकंद और केले को भी शामिल किया जा सकता है।
इन चीजों का न करें सेवन– कुछ ऐसे भी फूड्स हैं, जिन्हें रात के समय भोजन में शामिल करने से बचाना चाहिए। कई लोगों का भी मानना है कि रात के समय अधिक तला हुआ भोजन, पिज्जा आदि चीजों को भोजन में शामिल करने से बचना चाहिए। इसके अलावा शराब जैसी चीज को भी रात के मसय शामिल करने बचाना चाहिए। सर्दियों के मौसम अंडे को ज़रूर शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर गर्म रहता है।
