पीएम मोदी और एंजेला मार्केल की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा

बर्लिन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में जर्मनी पहुंचे। इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके बताया कि जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर वार्ता की।

उच्च स्तरीय वार्ता का नियमित प्रवाह बनाए रखने के लिए वह एंजेला मार्केल से मिले। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बताती है कि भारत की जर्मनी के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने की साझा इच्छा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में राष्ट्रमंडल देशों की बैठक के समापन के बाद जर्मनी पहुंचे। ब्रिटेन से पहले वह स्वीडन गए थे।


Leave a Reply