Infinix ला रही पहला 5जी स्मार्टफोन, 48MP कैमरा जैसे फीचर्स

फोन बनाने वाली कंपनी इनफीनिक्स जनवरी में Infinix Zero 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। टेक्नोलॉजी वेबसाइट Tech Arena24 ने इस फोन की तस्वीर और पूरे स्पेसिफिकेशंस लीक कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इनफीनिक्स जीरो 5जी में 6.7 इंच डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, Dimensity 900 प्रोसेसर, और 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
कंपनी का पहला 5जी फोन– Infinix Zero 5G को कंपनी के पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लगातार आ रहे लीक से पता चलता है कि फोन अगले महीने पेश किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद इनफीनिक्स जीरो 5जी HONOR X20 और Huawei, OPPO और Vivo के अन्य स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि Infinix Zero 5G स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।
मिलेगा साइड फिंगरप्रिंट सेंसर– Infinix Zero 5G में पंच-होल कट-आउट, स्लिम बेज़ेल्स और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर की सुविधा होगी। पीछे की तरफ इसमें वर्गाकार शेप वाला कैमरा मॉड्यूल होगा। डिवाइस में फुल-एचडी+ (1080×2460 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह ग्रीन और अन्य कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 900 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।
48MP का होगा कैमरा– फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। फ्रंट में 16MP का सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूछ 5.1, जीपीएस, एक हेडफोन जैक, 5जी कनेक्टिविटी, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।
