रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में व्हीलचेयर पर रहेंगे धर्मेंद्र जी का रोल

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने 29 नवंबर को अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में, इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। करण जौहर 7 साल के बाद एक बार फिर से निर्देशन का काम संभालेंगे। धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारों से सजी इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर दी गई है। फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ क्लिप भी इंटरनेट पर शेयर की हैं। इस BTS वीडियो में सभी कलाकार, उनके लुक, फिल्म का लोगो और अन्य करण जौहर को काम करते हुए दिखाया गया है। फिल्म में धर्मेंद्र के रोल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अब पता चल गया है कि धर्मेंद्र क्या रोल प्ले करेंगे।

व्हीलचेयर पर रहेंगे धर्मेंद्रफिल्म में धर्मेंद्र का किरदार सबके दिमाग घुमा देगा। धर्मेंद्र इस फिल्म में एक ऐसे शख्स का किरदार निभाते दिखेंगे जिसका आधा शरीर लकवा ग्रस्त है। पूरी फिल्म में धर्मेंद्र व्हीलचेयर पर ही नजर आएंगे। धर्मेंद्र इससे पहले कभी भी इस तरह का रोल प्ले करते नजर नहीं आए हैं।

सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना चुके धर्मेंद्रधर्मेंद्र फिल्म में अपने इस किरदार के जरिए क्या कमाल दिखा पाते हैं। बॉलीवुड के ही मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र को BTS वीडियो में सेट पर मस्ती करते देखा जा सकता है। मालूम हो कि बढ़ती उम्र के साथ धर्मेंद्र ने सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना ली है। वह अब अधिकतर अपने फार्महाउस पर ही वक्त बिताते हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ टच में बने रहते हैं।

Leave a Reply