पेट से जुड़ी 5 समस्याओं के 5 देसी इलाज

हमारा पेट काफी स्ट्रॉन्ग होता है और इसमें ऐसे कई एसिड्स होते हैं जो खाना पचाने में मदद करते हैं। पर इसके स्ट्रॉन्ग होने का मतलब ये नहीं कि ये हमेशा ही सही रहेगा और आप कुछ भी खाएं इसका असर नहीं होगा। पेट में कई बार इस तरह से एसिडिक रिएक्शन होता है कि पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। गैस की समस्या, एसिडिटी की समस्या, पेट दर्द, पेट में मरोड़ आदि बहुत सारी समस्याएं होती हैं और इसे लेकर हम काफी कुछ करने की कोशिश करते हैं। 

वैसे तो अगर कोई समस्या हो रही है तो डॉक्टर की सलाह लेना सबसे अच्छा साबित होगा, लेकिन आप डाइट के जरिए कुछ ऐसे टिप्स फॉलो कर सकते हैं जिससे पेट की समस्या थोड़ी कम रहे। डाइट से जुड़े किसी भी बदलाव को करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। देसी नुस्खे कई लोगों के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकते हैं और इसलिए अपनी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से ही काम करें। 

खाली पेट नींबू पानी- पेट में जलन और मरोड़ को कम करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का जूस डालकर पिया जा सकता है। ये धीरे-धीरे काम करने वाला नुस्खा है और ये हाज्मा भी ठीक रखेगा। कॉन्सटिपेशन की समस्या में ये काम आ सकता है। 

व्हीटग्रास जूस करेगा असर- आप सुबह खाली पेट थोड़ा सा व्हीटग्रास यानी जवारे का जूस और जौ का पाउडर मिलाकर, अल्फाल्फा पाउडर मिलाएं। इसके साथ नींबू और अदरक लेकर एक ग्लास पानी के साथ पिएं। ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए काम का साबित हो सकता है। 

नींबू और अदरक– नींबू और अदरक का जूस पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसे दिन में कई बार सिप-सिप कर पिया जा सकता है। हालांकि, ये सुबह खाली पेट पीने में ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ये पेट की एसिडिटी को शांत करेगा। 

नारियल और हल्दी- नारियल पेट की अग्नि को शांत करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप 100 मिली नारियल पानी में चुटकी भर हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पिएं। ये ना सिर्फ पेट की एसिडिटी को शांत करेगा बल्कि ये और भी कई चीज़ों को लेकर मदद करेगा। 

अजवाइन करेगी मदद- खाने के बाद दिन में एक बार आप पानी में थोड़ी सी अजवाइन और नमक मिलाकर उसे पी सकते हैं। ये पेट की गैस को शांत करने में मदद कर सकता है और अगर ब्लोटिंग की समस्या हो रही है तो उसमें भी ये मदद कर सकता है।  

ये सारे नुस्खे कई लोगों पर असर कर सकते हैं, लेकिन कई बार ये नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आपको होम रेमेडीज सूट करती हैं तो ही इन्हें ट्राई करें और पहले डॉक्टर की सलाह लेना श्रेयस्कर होगा।

Leave a Reply