सर्दी में बादाम का तेल स्किन के लिए बेहतरीन मॉइश्चराइज़र है जो स्किन में लाएगा निखार

 

बेशुमार गुणों से भरपूर बादाम ना सिर्फ खाने में मज़ेदार लगता है, बल्कि सेहत के लिए उपयोगी है। बादाम का इस्तेमाल उसका तेल निकालकर भी किया जाता है। बादाम का तेल स्किन समस्याओं का बेहतरीन उपचार करता है। इस तेल में विटामिन A,E,D, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। बादाम के तेल के यह सभी गुण स्किन की समस्याओं का बेहतरीन उपचार हैं। यह स्किन के दागधब्बों को दूर करता है, साथ ही चेहरे को चमकदार भी बनाता है।

सर्दी में रोज सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल से मसाज करने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती है। चेहरे पर मसाज करने से स्किन पर प्राकृतिक चमक आती है, साथ ही दागधब्बे और कीलमुहांसों का उपचार होता है। आइए जानते हैं कि सर्दी में बादाम का तेल स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद है।

खूबसूरती बढ़ाने में बादाम का तेल बेहद असरदार है:

बादाम का तेल स्किन को मॉइश्चराइज़ करता है, साथ ही स्किन को सूखने नहीं देता। ये एक प्राकृतिक मॉस्चेराइजर है जो खुश्क और संवेदनशील स्किन को हाइड्रेट रखता है, खास तौर से सर्दियों की शुष्क हवा में स्किन को खराब नहीं होने देता।

स्ट्रेच मार्क्स दूर करता है:

बादाम का तेल स्किन के स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने में बेहद असरदार होता है। इसके लगातार इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स आसानी से रिमूव हो जाते हैं। बादाम के तेल में शामिल विटामिन स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को खत्म करता है। यह तेल बढ़ती उम्र को छिपाने में अहम किरदार निभाता है।

आइए जानते है कि इस तेल का स्किन पर कैसे इस्तेमाल करें:

  • बादाम के तेल को किसी भी मॉस्चेराइजिंग लोशन में मिलाकर चेहरे पर हाथों पर और बॉडी पर इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले बादाम का तेल लगाने से स्किन में निखार आता है।
  • रात में सोने से पहले बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें। अपने हाथों पर तेल की कुछ बूंदें लेकर हथेलियों को आपस में रगड़ें ताकि तेल हल्का गर्म हो जाए। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।  

 

Leave a Reply