Perfume Trader पीयूष जैन IT Raid से बचने करता था यह विचित्र काम, पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

कानपुर/ कन्नौज: इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Perfume trader Piyush Jain) के कानपुर व कन्नौज (Kanpur, Kannauj) के ठिकानों पर पड़े छापे (Raid on Piyush Jain) में भले ही नोटों की बारिश हो रही हो, पर काले खजाने का यह धन कुबेर घर में भरे करोड़ों रुपए के बावजूद बेहद सादा जीवन व्यतीत करता था.
खुद के ऐशो आराम और रईसी पर किसी का ध्यान नहीं जाए और आयकर व जीएसटी की रेड (Raid) से वह बच सके, इसके लिए उसने एक खास ट्रिक अपनाई थी. वह घर से बाहर निकलने के दौरान अपने पुराने स्कूटर (Piyush Jain scooter) से ही सवारी करता था. वह खुद को बेहद सामान्य पैसे वाला दिखाने का प्रयास करता था. उसकी इस तिकड़म के बाद भी जीएसटी इंटेलिजेंस (GST Intelligence) की नजर उस पर पड़ ही गई.

जब भी परफ्यूम ट्रेडर पीयूष जैन कन्नौज के छिपैती इलाके में अपने पैतृक घर जाता था, तो उसे अपने पुराने बजाज प्रिया स्कूटर की सवारी करते देखा जाता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह बिल्कुल सामान्य स्तर का जीवन व्यतीत करता था. वह हाई-एंड कारों का इस्तेमाल करते कभी देखा नहीं जाता था. खुद पर किसी का ज्यादा फोकस न हो इससे बचने वह पुराने वाहनों में ही ड्राइव करता था. हालांकि एक एसयूवी और एक मारुति कार उनके घर के बाहर खड़ी मिलीं हैं.
परफ्यूम व्यवसायी पीयूष जैन को कानपुर अदालत द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. सोमवार को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम द्वारा कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था. जानकारी सामने आ रही है कि जैन ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उनके आवासीय परिसर से बरामद नकदी जीएसटी के भुगतान के बिना माल को बेचने से आई है. इससे पहले जैन ने केंद्रीय एजेंसियों के सामने कहा था कि उसने अपना 400 किलो पुश्तैनी सोना बेचकर इतनी बड़ी नकदी हासिल की है.
जैन ने अपने पिता से परफ्यूम बनाने की कला सीखी थी. उसने कानपुर में परफ्यूम का कारोबार शुरू किया और पिछले 20 वर्षों में देश के अन्य हिस्सों में इसे बढ़ाया. उसने अपना कारोबार मुंबई और गुजरात तक फैला रखा है.
इस छापे के बारे में डीजीजीआई (DGGI) के अधिकारियों की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि अभी 17 करोड़ रुपयों की गिनती पूरी कर बंडल तैयार कर लिए गए हैं. कार्रवाई में 23 किलो सोने की ईंटें और छह सौ किलो चंदन का तेल भी मिला है, जिनकी कीमत छह करोड़ रुपये है. छापा मारने वाली टीम को उसके यहां से कई तरह के केमिकल और दस्तावेज भी मिले हैं.

Leave a Reply