ठंड में भी आराम से कैरी कर सकती हैं ट्रेडिशनल वेयर्स

 

 

पार्टी या शादी में जाना हो जहां आप ट्रेडिशनल वेयर्स पहनने की सोच रही हैं लेकिन ठंड के चलते हिम्मत नहीं कर पा रही हैं तो एक ऐसा स्टाइलिश ऑप्शन है जिसके साथ आप ठंड में भी कंफर्टेबल और स्टाइलिश नजर सकती हैं।

सर्दियों में शादीब्याह या किसी दूसरे इवेंट, पार्टी में ट्रेडिशनल वेयर्स कैरी करने की सोच रही हैं लेकिन ठंड से बचने के लिए सिवाय शॉल के दूसरा कोई ऑप्शन समझ नहीं रहा तो जैकेट का ऑप्शन है एकदम बेस्ट। अलगअलग लेंथ और स्टाइल वाले जैकेट्स को आप साड़ी, स्कर्ट, मैक्सी ड्रेस, कुर्ते, शरारा, घरारा हर किसी के साथ टीमअप कर सकती हैं। हैवी एम्ब्रॉडर्री वाले जैकेट्स के बाद तो दुपट्टे या शॉल की भी जरूरत नहीं। कंफर्टेबल आप फंक्शन को एंजॉय कर सकते हैं। तो आइए देख लेते हैं जैकेट्स साड़ी से लेकर सूट और घरारे पर किस तरह का लुक देंगे, जिससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा।

साड़ी के साथ जैकेट

साड़ी के साथ तो बेस्ट ऑप्शन है लॉन्ग या शॉर्ट जैकेट कैरी करना। बस ध्यान रखें कि जैकेट फिटिंग का हो कि ढील और फुला हुआ। 

कुर्ते के साथ जैकेट

आलिया भट्ट की तरह कुर्ते के साथ एंकल लेंथ जैकेट कैरी करें। ये लुक पार्टी के अलावा नॉर्मली भी कैरी किया जा सकता है।

स्कर्ट के साथ जैकेट

शादीब्याह के किसी फंक्शन में स्कर्ट पहनने की सोच रही हैं तो उसके साथ भी आप जैकेट को पेयर कर सकती हैं। फ्लोर लेंथ स्कर्ट हो या एंकल लेंथ, हर तरह के स्कर्ट के साथ ये फिट बैठेंगे। अगर आपका स्कर्ट और टॉप दोनों सिंपल हैं तब तो जैकेट जरूर पहनें।

घरारे के साथ जैकेट

क्रॉप टॉप और घरारे के साथ भी आप जैकेट का कॉम्बिनेशन परफेक्ट लगेगा। घरारा ही क्यों कुर्ती या टॉप के साथ अगर आप शरारा भी पहन रही हैं तो जैकेट को टॉप पर रखें। 

 

Leave a Reply