मौनी रॉय ने ब्रालेट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, दुपट्टा थामे दिये दिलकश पोज

एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा ही अपने ग्लैमरस तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक हैं.
मौनी रॉय इन तसवीरों में ब्लैक एंड व्हाइट ब्रालेट ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट पहनी है. उन्होंने हाथ में दुपट्टा थाम रखा है.
मौनी रॉय कैमरे को देखकर एक से एक बढ़कर पोज देती नजर आ रही हैं और अपनी टोंन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
उनकी तसवीर पर कमेंट करते हुए प्रज्ञा कपूर ने लिखा- कॉल मी. एक यूजर ने लिखा, आप बहुत ब्यूटीफुल लग रही हैं. एक और यूजर ने लिखा- आपने तो ठंड में आग लगा दी.
एक्ट्रेस मौनी रॉय को डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी और नागिन से खासा लोकप्रियता हासिल की है. उनके देश में ही नहीं विदेश में भी फैंस हैं.
इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय के 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और जब भी वो पब्लिकली बाहर निकलती है तो उनके चाहनेवाले उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं.
मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोरीं. अगर रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी और सूरज जनवरी 2022 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं.

Leave a Reply