मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मां 12वीं पुण्‍यतिथि पर प्रतिमा पर की पुष्‍पांजलि

 

बिहार। माता स्‍व परमेश्‍वरी देवी की 12वीं पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित करने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा स्थित अपने पैतृक घर हरनौत प्रखंड के कल्‍याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्‍होंने वैद्य रामलखन सिंह स्‍मृति वाटिका में सबसे पहले अपनी माता की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि की। इसके बाद घर के पास स्थित तालाब का जायजा लिया। फिर अपने घर चले गए। नीतीश कुमार सीधे किसी से मिलने से बचते रहे। यहां फरियाद लेकर कई लोग उनसे मिलने पहुंचे। उनके आवेदन एक अधिकारी ने संग्रह किए। सीएम के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार एवं बड़े भाई सतीश कुमार समेत अन्‍य लोग भी थे। कुछ देर रुकने के बाद सीएम वहां से पटना के लिए रवाना हो गए। 

सीएम के आगमन को लेकर वाटिका को फूल मालाओं से सजाया गया था। दीवार एवं एवं फर्श पर रंग- रोगन किया गया। ग्राम देवी मंदिर को भी सजाया गया। तालाब की सफाई की गई। वाटिका के बगल में पंडाल बनाया गया |

 

Leave a Reply