MP में एक दिन में 221 संक्रमित; सेकेंड वेव के बाद पहली बार 7 दिन में मिलने वाले केसेस में 500% का उछाल

मप्र मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू हो चुका है। नए मामलों में बढ़ोतरी की खतरनाक रफ्तार ने तीसरी लहर के संकेत दे दिए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 221 संक्रमित मिले हैं, जबकि एक हफ्ते पहले 42 केस सामने आए थे। इसका मतलब है 7 दिन में ही नए केसेस 500% बढ़ गए हैं। दूसरी लहर के बाद यह बड़ा उछाल है। अगर यही रफ्तार रही तो 10 जनवरी से हर दिन प्रदेश में एक हजार से ज्यादा केस आएंगे। सरकार कुछ और पाबंदियां लगाने पर विचार कर सकती है। इसकी शुरुआत हॉटस्पॉट बने इंदौर से हो सकती है।

Leave a Reply