पैरालंपिक खिलाड़ी अवनि को महिंद्रा ने दी विशेष रुप से तैयार एक्सयूवी700 गोल्ड 

मुम्बई । टोक्यो पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनी लेखरा को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक विशेष रुप से तैयार एक्सयूवी700 गोल्ड देकर सम्मानित किया है। यह खास तौर से बनायी गय है जिससे अवनी को कार के अंदर जाने और बाहर निकलने में कोई परेशानी ना हो और वह इसे आसने से चला सकें इसके लिए भी एक खास सीट तैयार की गई है। अवनी ने महिंद्रा से ये उपहार मिलने के बाद महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद आनंद महिंद्रा सर और पूरी टीम महिंद्रा को जिन्होंने इस कार को बनाया है। इस तरह की कारें अधिक समावेशी भारत की दिशा में एक बड़ा कदम हैं और मैं सड़क पर ऐसी और कारों देखने के लिए तत्पर हूं! इस पर महिंद्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। महिंद्रा ने अवनी का ट्वीट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि अवनी ने पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था और इसके बाद उन्होंने आर8 महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 
 

Leave a Reply