झारखण्ड में पटरी पर नक्सली विस्फोट के बाद कई ट्रेनें रद

झारखण्ड  नक्सली धमाके के कारण मुंबई मेल समेत कई ट्रेनें धनबाद नहीं आईं। देर रात रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की वजह से धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनों को पटना, झाझा, जसीडीह और आसनसोल रूट से चलाया गया। देर रात हुई घटना को लेकर सुबह की तीन पैसेंजर ट्रेनें रद कर दी गई। रात 12:34 पर हुए धमाके से हावड़ा नई रेल मार्ग पर पूरी रात ट्रेन नहीं चली। रेलवे की ओर से बताया गया कि पेट्रोलमैन गौरव राज और रोहित कुमार सिंह ने चिचाकी स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि रात्रि 00.34 बजे करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच किलोमीटर 333/16 पर जोरदार आवाज करमाबाद के पास हुआ है। सुरक्षा कारणों से सूचना के बाद हावड़ा – दिल्ली रेल मार्ग के गोमो – गया (जीसी) रेल खंड पर अप एवं डाउन लाईन पर परिचालन रोक दिया गया। सुबह 6:35 पर ट्रैक फिट होने की सूचना के बाद इस रूट पर फिर से रेल सेवा बहाल हुई।

Leave a Reply