बिहार में दिन व रात के तापमान में काफी अंतर ,घने कोहरे छाए रहने से ज्‍यादा सताएगी ठंड

पटना मौसम सर्द है। अलसुबह कई जिले में घने कोहरे छाए रहे। हैं। इस कारण सुबह में दृश्‍यता कम रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि राजधानी समेत अन्‍य जगहों पर सूरज की रोशनी बिखर रही है। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी।  अभी कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहेगा। दिन का औसत तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास जबकि रात का तापमान आठ से 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म होने के कारण बारि‍श की संभावना फिलहाल नहीं है। अनुमान जताया जा रहा है कि बिहार में फिर से कोल्‍ड डे की स्थिति बन सकती है। ठंड का ज्‍यादा असर दक्षि‍णी और दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र में दिख रहा है। पटना में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री, गया में सात डिग्री और पूर्णिया में पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply