एक्ट्रेस जूही चावला को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली। 5जी नेटवर्किंग के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने के एकल पीठ के फैसले को चुनौती देने वाली अभिनेत्री जूही चावला को दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को बड़ी राहत प्रदान की है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने एकल पीठ द्वारा चावला पर लगाए गए शुल्क को 20 लाख रुपये से घटाकर दो लाख रुपये यह कहते हुए किया कि चावला ने 5जी मामले को तुच्छ तरीके से नहीं लिया था। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब जूही चावला को जुर्माने के तौर पर सिर्फ 2 लाख रुपये ही जमा करने होंगे और 18 लाख रुपये की बचत होगी।
