रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में शामिल आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली | पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर नवीन उर्फ भांजा उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। बीते साल रोहिणी कोर्ट शूटआउट में मारे गए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के मामले में नवीन मुख्य आरोपी है। वारदार के बाद विक्की पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

 स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक उनकी टीम को सूचना मिली कि नीरज बवानिया गैंग का गैंगस्टर और शार्प शूटर नवीन उर्फ ​​भांजा उर्फ ​​विक्की जो हत्या, डकैती, फिरौती आदि के कई मामलों में शामिल है वो 22 और 23 जनवरी 2022 की दरम्यानी रात को मेरठ-मुजफ्फरनगर टोल गेट पर आने वाला है। पुलिस ने वहां अपना जाल बिछाया,पुलिस टीम ने देखा कि एक शख्स होंडा सिटी कार से मुजफ्फर नगर की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने जब कार रोकने की कोशिश की तो कार टोल प्लाजा के पास रुकी और यू-टर्न लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रास्ता रोक दिया और कार सवार शख्स नवीन पकड़ा गया।

Leave a Reply