पाकिस्तान सुपर लीग के शुरू होने से पहले शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कराची में 27 जनवरी से शुरू होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के शुरुआती मैच से कुछ घंटे पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। शाहिद अफरीदी इस सीजन क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। 41 साल के शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर ही क्वारंटाइन करेंगे। पीएसएल टीम ने एक बयान में कहा कि क्वारंटीन अवधि और एक निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट के पूरा होने के बाद उन्हें क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम में फिर से शामिल किया जाएगा।शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान सुपर लीग 2022 से पहले मुल्तान सुल्तांस से क्वेटा ग्लैडिएटर्स में खरीदा गया था। स्टार ऑलराउंडर ने पीएसएल में 50 मैच खेले हैं और 3 फ्रेंचाइजी – सुल्तान, पेशावर ज़ालमी और कराची किंग्स के लिए खेलते हुए 465 रन बनाए हैं। गेंद के साथ भी उनका योगदान शानदार रहा है। उन्होंने 7 रन प्रति ओवर से कम की इकॉनमी से 44 विकेट लिए हैं
शाहिद अफरीदी ने सीजन की शुरुआत से पहले कहा था कि पीएसएल 2022 में उनकी आखिरी उपस्थिति होगी और वह अपना पीएसएल करियर खिताब के साथ खत्म करना चाहते हैं। शाहिद अफरीदी ने कहा था, ''मैं क्वेटा ग्लैडिएटर्स में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं, एक ऐसी टीम, जिसने 2019 में खिताब जीतने के बावजूद पिछले कुछ आयोजनों में टीम का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मेरे अंतिम पीएसएल कार्यक्रम में, यह मेरा सपना है कि मैं एक और पीएसएल खिताब जीतकर विदाई लूं।

Leave a Reply