दुबई से आए यात्री के पास से दो किलोग्राम सोना किया बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बार फिर विदेश जा रहे एक यात्री के सामान से बड़ी मात्र में विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। आरोपित यात्री को दुबई जाना था। चूंकि इसी तरह के एक मामले में कुछ ही दिन पहले कस्टम विभाग ने एक यात्री को गिरफ्तार किया था, उसे देखते हुए अब कस्टम विभाग इस मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटा है।

मामले की तहकीकात जारी है। इससे पहले 15 जनवरी को आइजीआइ पर लुधियाना निवासी यात्री के पास से 69,200 अमेरिकी डालर मिले थे। आइजीआइ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अतिरिक्त आयुक्त शौकत अली नूर्वी ने बताया कि यात्री के हैंड बैग से 80 हजार डालर बरामद हुए। यात्री को दुबई जाना था। 26 जनवरी को एयरपोर्ट के टर्मिनल-तीन पर संदेह के आधार पर उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसके हैंड बैग से डालर बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्र में विदेशी मुद्रा विदेश ले जाने के बारे में जब उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply