1 फरवरी से बैंकिंग और सिलेंडर समेत कई नियमों में होगें बदलाव

वर्ष 2022 का पहला महीना आज खत्म हो रहा है और कल से साल का दूसरा महीना शुरू होने वाला है। कल से फरवरी का महीना शुरू हो रहा है ऐसे में बैंकिंग से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर समेत कई नियमों में बदलाव होने वाला है बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहको के लिए कल 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम में बदलाव होने वाला है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। अगर कंफर्मेशन नहीं होता है तो चेक को वापस भी किया जा सकता है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है-हमारा सुझाव है कि आप सीटीएस क्लीयरिंग के लिए पॉजिटिव पे की सुविधा का लाभ लें। यह बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए हैं और अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो अब आपको पैसे ट्रांसफर करना महंगा पड़ने वाला है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, बैंक ने 1 फरवरी 2022 से आईएमपीएस ट्रांजेक्शन में एक नया स्लैब जोड़ा है, जो 2 लाख से 5 लाख रुपये का है। अगले महीने से 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच बैंक ब्रांच से IMPS के माध्यम से पैसे भेजने का शुल्क 20 रुपये प्लस GST लगेगा। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक भी अगले महीने से एक अहम नियम बदलने जा रहा है। 1 फरवरी से आपकी किसी किस्त या निवेश का डेबिट अकाउंट में पैसा न होने की वजह से फेल होता है तो इसके लिए 250 रुपए देने होंगे।
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती है। इस बार 1 फरवरी को बजट पेश होना है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि एक फरवरी को सिलेंडर की कीमतों पर क्या असर पड़ता है। अगर कीमतें बढ़ती या घटती है निश्चित ही जनता की जेब पर इसका असर होगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है, वैसे यह भी संभव है कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए हो सकता है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत जारी रहे।
