बनारस में निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा, 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका, मची अफरा-तफरी

वाराणसी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हुआ है। कैंट रेलवे स्टेशन के पास  निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरा तफरी मच गई।  घटना के समय मौके पर लोगों ने घायल को बचाना शुरू किया। हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के 15 मिनट बाद तक पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

Leave a Reply