गुजरात और उत्तर प्रदेश के संभल में दर्दनाक हादसा, 27 लोगों की मौत

अहमदाबाद शनिवार की सुबह देश में दो दर्दनाक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन दोनों हादसों में कुल 27 लोगों की मौत हुई है। पहला हादसा गुजरात के भावनगर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुआ है। जिसमें 19 लोगों की मौत हुई है।
यह हादसा भावनगर के बवाल्याली गांव के पास हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब सीमेंट से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। वहीं दूसरी दुर्घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा थाना के गवां टी प्वाइंट पर हुई है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई। घटना सुबह सवा तीन बजे की है।
बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर 16 लोग दरी बेचने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। यह लोग मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगंज तथा आलमपुर के निवासी हैं। आठ मृतकों में पांच बहादुरगंज तथा तीन आलमपुर गांव के हैं।
आलमपुर के मृतकों के नाम-1 साजिद, सगीर, नासिर हैं। बहादुरगंज के मृतकों में कय्यूम पुत्र अय्यूब, असमल पुत्र साबिर, वसीम पुत्र जब्बार, मुकर्रम पुत्र सलामतजान, कमरुज्जमा हैं। आठ लोग घायल हुए है।
