मध्य रेल पर आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन

मुंबई। २१ मई को मध्य रेल पर आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन किया गयाl मध्य रेल के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी स्वामीनाथन ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस भवन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सभी ने समाज में शांति एवं आपसी समंजस्य बनाए रखने तथा समाज विरोधी ताकतों को नाकाम करने की शपथ ली।
