तो क्या राधिका से अलग हो चुके हैं कुमारस्वामी, शपथ ग्रहण में साथ दिखीं पहली पत्नी

नई दिल्ली बेंगलुरू में एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर शुरू हुआ बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जी हां, पिछले कई दिनों से कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी और कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी लगातार सुर्खियों में हैं और लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। इसी बीच दोनों के रिश्तों पर सवाल खड़ें हो गए हैं।
शपथ ग्रहण में साथ दिखी पहली पत्नी…
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमारस्वामी ने करीब एक दशक पहले राधिका से शादी की थी। लेकिन, दो साल पहले ये दोनों अलग हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक कुमारस्वामी और राधिका के रिश्ते से उनके घरवाले खुश नहीं थे। क्योंकि, कुमारस्वामी पहले से ही शादीशुदा थे और उनका बेटा भी है। कुमारस्वामी के परिवार और बेटे ने कभी राधिका को स्वीकार नहीं किया। यही वजह है कि दो साल पहले ही दोनों अलग हो चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भी कुमारस्वामी पहली
कुमारस्वामी से 27 साल छोटी है राधिका…
कन्नड़ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी से करीब 27 साल हैं। जब कुमारस्वामी ने अनिता से पहली शादी (1986) की थी, उसी साल उनकी दूसरी पत्नी राधिका का जन्म हुआ था। पहली शादी से कुमारस्वामी को एक बेटा भी है, जिसका नाम निखिल गौड़ा है। वहीं, दूसरी शादी से उनकी एक बेटी है।
बता दें कि कुमारस्वामी ने कभी सार्वजनिक तौर पर राधिका से शादी की बात कबूल नहीं की। वहीं, उनकी पहली पत्नी भी हमेशा हर मौके पर उनके साथ नजर आती हैं।
14 साल की उम्र में शुरू हुआ था करियर…
राधिका ने 2002 में कन्नड फिल्म ‘नीला मेघा शमा’से अपना डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के डेब्यू के वक्त राधिका नौंवी में पढ़ती थी। हालांकि उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘नीनागागी’है, जिसमें वह विजय राघवेन्द्र के अपोजिट नजर आई थी।
राधिका ने अपने करियर में अब तक तकरीबन 32 फिल्मों में अभिनय किया है। राधिका ने कन्नड फिल्मों के अलावा कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा अब वह फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं।
2 साल ही चली थी पहली शादी…
राधिका अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चाओं में रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वर्ष 2000 में राधिका ने रतन कुमार से मंदिर में छिपकर शादी कर ली। इसके बाद 2002 में रतन कुमार ने राधिका के पिता के खिलाफ पुलिस में उसे अगवा करने की तहरीर भी दी, जिसमें बताया गया कि उसके पिता उसका करियर खत्म होने के डर से उसे अपने साथ ले गए।
इसके बाद राधिका की मां सामने आई और उन्होंने रतन कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी से बहला-फुसलाकर शादी की है। राधिका की मां ने यह खुलासा भी किया कि तब राधिका की उम्र महज 14 साल थी। हालांकि, ये शादी महज दो साल ही चल पाई और साल 2002 में रतन कुमार का हर्ट अटैक से निधन हो गया।
