दिसंबर तक सील कर दी जाएगी असम-बांग्लादेश सीमा

गुवाहाटी । सीमा पार घुसपैठ और तस्करी रोकने असम-बांग्लादेश सीमा दिसंबर तक सील कर दी जाएगी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा है कि सीमा पर नदी वाले हिस्से में तकनीकी तौर-तरीकों और जमीन वाले हिस्से में बाड़ लगाकर सीमा सील की जाएगी।  सोनोवाल ने कहा कि राज्य सरकार की पहल के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। सोनोवाल ने  एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि अपना वादा निभाते हुए सरकार राज्य को ‘‘ आर्थिक तौर पर जीवंत ’’ बनाने और ‘‘ अवैध प्रवेश एवं उग्रवाद ’’ रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सीमा पर नदी वाले हिस्से को सील करने के लिए तकनीकी तरीका अपनाया जाएगा जबकि जमीन वाले हिस्से में स्मार्ट बाड़ लगाए जाएंगे।’’ नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के मुद्दे पर असम में व्यापक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने लोगों के हितों के खिलाफ कभी नहीं जाएगी। 

Leave a Reply