हल्दी सेरेमनी में पीले रंग की बजाए पहन सकती हैं व्हाइट आउटफिट

अगर आप हल्दी सेरेमनी में दुल्हनों को पीले रंग के कपड़े पहने देखकर बोर हो गए हैं, तो सफेद रंग का आउटफिट चुनें | आप व्हाइट आउटफिट में बहुत खूबसूरत दिखेंगी |हल्दी समारोह के दौरान घर की महिलाएं दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाती हैं | ऐसा माना जाता है कि इससे उनके चेहरे पर ग्लो आता है | हल्दी सेरेमनी के दौरान आमतौर पर दुल्हन को पीले रंग के आउफिट में देखा जाता है | हालांकि अगर आप इस मौके पर पीले रंग के अलावा किसी अन्य रंग का आउटफिट पहनना चाहती हैं तो आप व्हाइट आउटफिट चुन सकती हैं
साड़ी : आप हल्दी के दौरान सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं | इस मौके पर आप ऑर्गेनासा साड़ी पहन सकती हैं | व्हाइट और छोटे पीले प्रिंट वाली साड़ी अपने लिए चुन सकती हैं | ये आपकी हल्दी के लिए एकदम सही आउटफिट होगा | आप एक प्लेन व्हाइट जॉर्जेट साड़ी भी ले सकती हैं | इसे पीले रंग के ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं | मैचिंग ईयररिंग्स जरूर पहनें | अपनी साड़ी को पूरी तरह से ड्रेप करें ताकि आप पूरे समारोह में सहज रहें |
लेहंगा : आपके हल्दी समारोह के लिए एक सिंपल व्हाइट लहंगा एक बढ़िया विकल्प है | लहंगा आप किसी भी फैब्रिक में कैरी कर सकती हैं | बस इस बात का ध्यान रखें कि आपने दुपट्टे को ठीक से टक किया है | व्हाइट लहंगे को आप एक कलरफुल दुपट्टा और ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं |
शरारा : हल्दी सेरेमनी में आप सफेद रंग का शरारा पहन सकती हैं | शरारा इन दिनों सबसे अधिक चलन में है | इसलिए आप अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए सफेद रंग के शरारा का चुनाव कर सकती हैं |
अनारकली : अनारकली आउटफिट हमेशा से पसंदीदा रहे हैं | मैचिंग दुपट्टे और चूड़ीदार के साथ अपने लिए चिकनकारी अनारकली लेना सबसे अच्छा विकल्प है | ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा और आपकी सभी तस्वीरों में इसका अंदाज कमाल का दिखेगा |
सिंपल कुर्ता : हल्दी समारोह के लिए आप सिंपल कुर्ता सेट चुनें | अपने पर्सनल स्टाइल के हिसाब से कुर्ता सिलवाएं | ये स्ट्रेट फिट, अनारकली या कोई अन्य स्टाइल हो सकता है | इसे पैंट या पलाजो के साथ पेयर करें |
