अजमेर में गोवंश लेकर जा रही पिकअप में तेज धमाके के साथ उठी आग की लपटें

राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी में गौवंश लेकर जा रही एक पिक-अप के असंतुलित होकर पलटने से मंगलवार को एक हादसा हो गया | पिकअप पलटने के बाद गाड़ी में भयावह आग लग गई | आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दमकल कर्मियों की गाड़ियां मौके पर पहुंची | स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि आग लगने के बाद गाड़ी में एक जबरदस्त धमाका हुआ जिसके बाद पिकअप धूं-धूं कर जलने लगी | आग लगने के बाद आसपास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई | आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया | आग लगने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया |
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई | इसके साथ ही पुलिस ने सड़क पर लगे वाहनों के जाम को भी हटाया,
