एक और भाजपा कार्यकर्ता का शव खंभे से लटका मिला

पश्चिम बंगाल में तीन दिन में दूसरा मामला
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक और कार्यकर्ता की हत्या कर के उनका शव एक खंभे से लटका दिया गया। इससे पहले बुधवार को ही ऐसी घटना सामने आने से हड़कंप मच गया था। दोनों घटनाओं के पीछे बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस को आरोपी ठहराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि घटना पुरुलिया के बलरामपुर की है। यहां दाभा गांव में दुलाल कुमार बीजेपी कार्यकर्ता थे। 32 साल के कुमार का शव गांव में ही एक खंभे से लटका का मिला। बीजेपी ने एक बार फिर घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया है। गौरतलब है कि बुधवार को बलरामपुर के ही पढ़िह गांव के पास जंगल में एक पेड़ पर 18 वर्षीय त्रिलोचन महतो का शव पाया गया था। वह बीजेपी में दलित समुदाय का कार्यकर्ता था। उसके शव पर एक पोस्टर भी चिपकाया जिसपर लिखा था, बीजेपी के लिए काम करने का यही हश्र होगा। बीजेपी ने हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया था।
