सट्टेबाजी! दाऊद के इशारे पर फिक्स होते थे मैच, बॉलीवुड के लोग भी शामिल

सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग में अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम सामने आने से सट्टेबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस ने सट्टेबाजी के मुख्य आरोपी से पूछताछ कर कई खुलासे किए हैं।



आईपीएल समेत क्रिकेट के कई मैचों की फिक्सिंग कराने वाले अब तक सबसे बड़े दलाल सोनू योगेंद्र जालान उर्फ सोनू मलाड की गिरफ्तार से कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। सोनू मलाड को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया तो उसने पुलिस से कई चौंकाने वाले खुलासे किए।



पुलिस का दावा है कि सोनू मलाड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के इशारे पर ही सट्टेबाजी का कारोबार करता था। इसके लिए वह दुबई में बैठे हुसैन फारुकी और अनिल कोठारी के संपर्क में रहता था जो कि दाऊद के खासमखास हैं। इसके अलावा सोनू जलान उर्फ सोनू मलाड पाकिस्तान में बैठे दाऊद के कुछ लोगों से संपर्क में रहता था।



अंतरराष्ट्रीय मैच भी होते थे फिक्स-

पुलिस ने खुलासा किया कि सोनू मलाड और दो अन्य लोगों ने 2015 में कई मैच फिक्स किए थे। इसी प्रकार से इन लोगों ने 2016 में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के मैच फिक्स किए गए थे। इस दौरान सोनू जलान के बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के संपर्क में था। बॉलीवुड की ये हस्तियां कौन थीं अभी इस बात की तहकीकात होनी बाकी हैं।



ऐसे होती थी सट्टेबाजी

पुलिस ने बताया कि एक पॉपुलर एक एप्प के जरिए सट्टेबाजी को अंजाम दिया जाता था। इस एप्प का पासवर्ड और स्थान की जानकारी वॉट्सएप या अन्य माध्यमों के जरिए सट्टेबाजों तक पहुंचा दी जाती थी। चूंकि भारत में बैठकर सट्टेबाजी करना गैर कानूनी है इसलिए इससे बचने के लिए सट्टेबाजों का नाम एक कोड भाषा में रखा जाता था जैसे- प्रिंस पुणे, एमएमजेके, जूनियर कोलकाता आदि। 


Leave a Reply