ज्वालामुखी में विस्फोट, 25 लोगों की मौत 20 घायल

ग्वाटेमाला। अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल ‘वोल्कन डे फुगो’ में हुए विस्फोट में अब तक लगभग 25 लोगों के मरने की खबर आ रही हैं वहीं 20 से अधिक लोग घायल होने की खबर हैं। इस साल में  ज्वालामुखी विस्फोट की ये दूसरी बड़ी घटना है।  ज्वालामुखी विस्फोट में निकले लावा से आसपास के इलाकों में रहने वाले किसानों के घर और फसलें बर्बाद हो गई हैं। आस-पास के शहरों में लोगों का पलायन शुरू हो गया है। अब तक करीब 2000 लोग  इलाके को छोड़ के जा चुके हैं।  ज्वालामुखी से निकली राख और धुआं आसपास के गांवों के ऊपर फैल गई। राष्ट्रीय आपदा संयोजक सर्गियो कैबानास ने बताया कि ग्वाटेमाला सिटी से करीब 44 किलोमीटर दूर ज्वालामुखी फटने की घटना के बाद कई लोग लापता हो गए हैं।  इस ज्वालामुखी से निकला राख और धुआं करीब 12,346 फीट तक उठता दिखा। ये राख पास के एयरपोर्ट तक फैल गया, जिस कारण ग्वाटेमाला सिटी का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति जिम्मी मोरेल्स राष्ट्रीय आपातकालीन सेवाओं को राहत कार्य के लिए ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एक सरकारी अधिकारी ने स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा की एक धारा ने एल रोडियो गांव की तरफ़ रुख कर लिया है।  उन्होंने कहा, ये लावा एक नदी की तरह है। इसने एल रोडियो गांव को जला दिया। मरने वालों में कुछ बच्चे भी हैं।

Leave a Reply