संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट गाजियाबाद में पटरी से उतरी, हावड़ा रूट बाधित

गाजियाबाद। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर (पटना) जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। ट्रेन की अंतिम बोगी जिसमे जनरेंटर व लगेज था उसके छह व्हील 500 मीटर तक खिचते रहे। घटना में किसी जानमाल की हानि नहीं हुई है। इस घटना के दिल्ली से अलीगढ़, मुरादाबाद  व मेरठ रूट की ओर आने जाने वाली  करीब 10 से ज्यादा ट्रेन बीच रास्ते में रोक दी गई। 


संपर्ण क्रांति एक्सप्रेस 5:25 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई थी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद स्टेशन पर नहीं है। ट्रेन शाम 5:50 बजे स्टेशन की मेन लाइन को पार करती हुई आगे बढ़ गई। स्टेशन से कोटगांव फाटक की ओर बढ़ते ही ट्रेन में तेज आवाज आने लगी। आवाज सुनते ही अंतिम जनरल बोगी में भगदड़ मच गई। इस ट्रेन के सबसे आखिर में लगे जनरेटर व लगेज वैन के पहिए पटरी से उतर गए व करीब 500 मीटर तक खिसकते रहे। ट्रेन की गति धीमी बताई गई थी। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। 


ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे। ट्रेन की अंतिम जनरल बोगी से यात्रियों को दूसरी बोगी में भेज दिया गया। देर रात तक ट्रेन की पटरी से उतरी बोगी को वापस ट्रैक पर चढ़ाने की कार्य चलता रहा। 


सांसे थम गई यात्रियों की


ट्रेेन में सवार पटना निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनकी बोगी के पीछे वाली बोगी के पहिए पटरी से उतरे थे। ऐसे लग कर रहा था कि माने पूरे ट्रेन अभी गिरने वाली हो। सभी अपना सामान छोड़ आगे की ओर भागने लगे। इसी बोगी में पटना निवासी शिक्षक अजय कुमार सिंह अपने बेटे का बीएड में दाखिला कराने आए थे। कनफर्म टिकट न मिलने पर वह जनरल बोगी में सवार हो गए। जब ट्रेन में आवाज होने शुरू हुई थो लगा कि ट्रेेन पटरी से उतर गई है और बोगी गिरने वाली हैं। उस समय आंखों से आंसू निकल आए। ट्रेन के रुकते ही सभी बोगी से कूदना शुरू हो गई। 


कपलिंग बताई गई है ढीली


रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन की अंतिम बोगी से जिस कपलिंग से जुड़ी हुई थी वह ढीली बताई गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसमें लॉक भी नहीं लगा था। 



उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नितिन चौधरीने कहा कि  घटना में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। दिल्ली मंडल के डीआरएम व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करे हैं। 


Leave a Reply