हाई टेंशन लाइन डालने पर हंगामा, सांसद से मिलकर बताई समस्या

कानपुर कल्याणपुर के बंबा रोड टूटी पुलिया के पास बन रहे केस्को सबस्टेशन के लिए लवकुशपुरम में डाली जा रही एचटी लाइन डालने का लोगों ने विरोध किया। इलाकाई लोगों ने शुक्रवार को ठेकेदार और मजदूरों को लाइन नहीं डालने दी। लोगों का कहना है कि घरों से काफी करीब से गुजरने वाली इस एचटी लाइन से कभी भी हादसा हो सकता है इससे पूर्व में यहां से गुजरी एचटी लाइन से कई बार हादसे हो चुके हैं इसके बावजूद उसे नहीं हटाया गया है। शनिवार को अंडरग्राउंड लाइन डलवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोग काकादेव स्थित सांसद देवेंद्र सिंह भोले से मिले। सांसद ने समस्या निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
