लंदन भागे नीरव मोदी ने मांग रहा है राजनीतिक शरण

नई दिल्ली। भारत में करोड़ों रूपये का फर्जीवाड़ा कर देश से भागे अरबपति ज्वैलर्स नीरव मोदी लंदन भाग गया है। भारतीय और ब्रिटिश अधिकारियों का हवाले से यह दावा कि है कि वह वहां पर राजनीतिक शरण मांग रहा है।
ब्रिटेन के गृह विभाग ने बताया कि वे किसी भी व्यक्तिगत मामलों की जानकारी नहीं देता है। नीरव मोदी से संपर्क नहीं किया जा सका है।
गौरतलब है कि देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने इससे पहले यह दावा किया था कि दो हीरा कारोबारी समूह के मालिक नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चौकसी ने पिछले कई वर्षों के दौरान पीएनबी समेत कई अन्य भारतीय बैंकों विदेश स्थित ब्रांच से 2.2 बिलियन डॉलर का फर्जीवाड़ा किया।
एफटी ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि नीरव मोदी लंदन में राजनीतिक शरण की मांग कर रहा है।
