पार्किंग की चौथी मंजिल पर लटक गई कार, लोगों की थमी सांसे

कैलिफोर्निया, कैलिफोर्निया के सैंटा मोनिका की एक घटना से सबको हैरान कर दिया, जब चौथी मंजिल से लटकी कार पर लोगों की नजर पड़ी। एक मल्टीलेवल पार्किंग की चौथी मंजिल से कार लटक गई हैरानी की बात यह है कि उसमें बैठकी महिला पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसे में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गाड़ी एक बुजुर्ग महिला चला रही थी। घटना के बाद महिला ने बताया कि पार्किंग से कार निकालने की कोशिश कर रही थी गलती से उसने ब्रेक पेडल मारने की बजाय गाड़ी ती स्पीड बढ़ा दी। जिस वजह से कार की रफ्तार तेज हो गई और बैनर को तोड़ते हुए कार पार्किंग के किनारे आकर लटक गई।


जिस वक्त यह घटना घटी वहां मौजूद लोग डर गए। लोग सोचते रहे कि किसी भी समय कार गिर सकती है। उसके बाद सूचना मिलते ही सैंटा मोनिका फायर डिपार्टमेंट टीम ने मौके पर पहुंच गई।


फिर टीम ने समय रहते केबल की मदद से कार को खींचकर वापस पार्किंग में ला आई। टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि इस घटना में किसी को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है।

Leave a Reply