दिल्ली में पीर बाबा मजार पर मिला था नाबालिग का शव, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली की पीर बाबा मजार में एक नाबालिग लड़के की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 17 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के एक शव के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल आई। स्थानीय पुलिस दिल्ली के पीर बाबा मजार, मेन रोड के पास मौके पर पहुंची और वहां से एक बैग मिला, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का गला कटा हुआ था। पूछताछ करने पर पता चला कि इस मामले में पहले से ही भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार अब केस में धारा 302 को भी जोड़ दिया गया है। मामल में जांच दक्षिण रोहिणी पुलिस स्टेशन में की जाएगी।
 

Leave a Reply