पीएम मोदी आज डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि अमीर या गरीब, शहरी या ग्रामीण, युवा या बूढ़े सभी वर्ग के लोगों को डिजिटल प्रौद्योगिकी से फायदा पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून 2018 को ऐसे लोगों से डिजिटल माध्यम से चर्चा करेंगे, जिनके जीवन में डिजिटल इंडिया के कारण बदलाव आया है। प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशभर के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से बातचीत की थी। उन्होंने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की थी। मोदी ने इस योजना के बारे में कहा था कि इससे संभावनाओं के नए रास्ते खुले हैं और लोगों को नौकरियां भी मिल रही हैं।
