कश्मीरः पुलवामा में सेना ने की फायरिंग, एक युवक की मौत, महिला जख्मी

श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रदर्शनकारियों पर सेना की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। एक जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमजान के पवित्र महीने में सेना की कार्रवाई में यह पहली नागरिक की मौत है। रमजान के दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की ओर ऑपरेशन बंद था। 


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 18 वर्षीय विकास अहमद को पुलवामा के नूपोरा-लिटर गांव में कार्रवाई के दौरान गोली लगी। वह अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला को पैर में गोली लगी है। वो खतरे से बाहर है।


पुलवामा पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया कि सेना ने पत्थरबाजी के जवाब में हवाई फायरिंग की थी।


सेना के प्रवक्ता राजेश कालिया के अनुसार वे और उनके साथी नोपुरा गांव में गश्त कर रहे थे। वहां गलत दिशा में कारें खड़ी थीं, रास्ता रुका पड़ा था। सेना के जवानों ने कार मालिकों से रास्ता साफ करने का अनुरोध किया, तभी वहां मौजूद लोग उग्र हो गए। मौके पर भीड़ बढ़ती चली गई और लोग प्रदर्शन के साथ पत्थरबाजी करने लगे। जवाब में सेना ने हवाई फायरिंग की।


सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, पांच घायल


जम्मू-कश्मीर की राजधानी के काक सराय क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने शुक्रवार को गोलीबारी की। इस हमले में दो पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया,काक सराय में जांच के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। पुलिसकर्मियों ने भी इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया कि दो पुलिसकर्मी और तीन नागरिक इस गोलीबारी में घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 


Leave a Reply