अगले साल तक दिल्ली मेट्रो फेज-4 के दो कॉरिडोर पर दौड़ेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के दो कॉरिडोर अगले साल मार्च तक खोल दिए जाएंगे। इन पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन  (डीएमआरसी) के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने बताया कि तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन मार्च 2025 तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि डीएमआरसी की कोशिश है कि चौथे चरण का काम दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाए। मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर 30-35 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फेज-4 परियोजनाओं पर दिसंबर, 2019 में कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण निर्माण कार्य पर असर पड़ा। डीएमआरसी फिलहाल फेज-4 के तीनों कॉरिडोर के 65.2 किमी पर निर्माण कार्य कर रहा है। 

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग (28.92 किमी), मजलिस पार्क-मौजपुर(12.55)किमी) और तुगलकाबाद-एयरोसिटी (23.62 किमी) पर निर्माण कार्य चल रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण परियोजनाओं पर लागत में बढ़ोतरी नहीं हुई और न ही कोई खास देरी होने की आशंका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च 2023 से फेज-4 के मौजपुर-मजलिस पार्क और आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर तैयार होने की उम्मीद है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के नए प्रबंध निदेशक के तौर पर विकास कुमार शुक्रवार को उत्तरदायित्व संभालेंगे। बृहस्पतिवार को डीएमआरसी में निदेशक (परिचालन) के तौर पर कार्यरत विकास कुमार ने डॉ. मंगू सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। 31 मार्च को डॉ. सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया। डीएमआरसी में निदेशक (परिचालन) के पद पर कार्यरत विकास कुमार कोरेल आधारित शहरी परिवहन परियोजनाओं का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। भारतीय रेल यातायात सेवा के 1988 बैच के अधिकारी विकास कुमार ने सितंबर 2004 में डीएमआरसी ज्वाइन किया था। इससे पूर्व भारतीय रेल में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। पिछले 17 वर्षों से अधिक वक्त से डीएमआरसी में महत्वपूर्ण प्रबंधन पदों पर रह चुके हैं।

Leave a Reply