दिल्ली में राम लाल आनंद कॉलेज में के ऑडिटोरियम में लगी आग

दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैम्पस स्थित राम लाल आनंद कॉलेज में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं। दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आरएलए कॉलेज ऑडिटोरियम में आग लगने की सूचना मंगलवार सुबह 8.55 बजे मिली। इसके बाद दमकल की कुल 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम जारी है। अब तक कोई हताहत नहीं है।
 

Leave a Reply