दिल्ली के डंपिंग ग्राउंड की सफाई के लिए 776 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर केंद्र सरकार की मंजूरी

दिल्ली नगर निगम के साथ आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में शहर के डंपिंग ग्राउंड की सफाई के लिए केंद्र सरकार ने 776 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से दिल्ली के डंपिंग ग्राउंड से 253 लाख टन कचरे के सफाई होगी। समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली एमसीडी के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पहली किस्त यानी 174 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

केंद्र सरकार ने यह कदम गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी आग के बाद उठाया है। इस बैठक में तीन नगर निकायों, विभिन्न मंत्रालयों, दिल्ली सरकार और सीपीसीबी के अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक में मंत्रालय नगर निकायों को स्रोत पर कचरे को अलग करने के अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए कहा गया। दिल्ली सरकार से डंपिंग ग्राउंड से खुदाई किए गए कचरे के परिवहन के लिए ग्रीन सेस फंड का उपयोग करने के विकल्प का पता लगाने का आग्रह किया गया। हमारे पास कचरे की सफाई के लिए पर्याप्त मशीनरी और ठेकेदार हैं लेकिन इस समय लागत एक बड़ा मुद्दा था।

Leave a Reply