दिल्ली में PNG की कीमत बढ़ीअब प्रति एससीएम चुकाने होंगे 45.86 रुपये

बुधवार रात 4.25 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोत्तरी के साथ अब दिल्ली में पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में PNG की कीमत 45.96 रुपये प्रति एससीएम हो गई है वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में 44.06 रुपये हो गई है। करनाल और रेवाड़ी में नई कीमत 44.67 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। मुजफ्फरनगर मेरठ और शामली में भी PNG की कीमतें बढ़ गई हैं। यहां संशोधित कीमत 49.47 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में PNG की नई कीमत 48.60 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। बढ़ी हुई कीमतें लागू हो चुकी हैं। 
 

Leave a Reply