कुत्ते और बिल्लियों के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन, IAS ऑफिसर अस्मिता लाल की बड़ी पहल

गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने गाजियाबाद में बेजुबान जानवरों के इलाज में सहूलियत के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है। इससे पलभर में उनकी बीमारियों का पता लगाकर उचित उपचार दिया जा सकेगा। अल्ट्रासाउंड मशीन गाजियाबाद के टाइगर मेमोरियल पेट क्लीनिक कविनगर में स्थापित की गई है। इस मशीन से कुत्ते और बिल्लियों में पथरी, गर्भ की जांच, टीबी की गांठ समेत विभिन्न आंतरिक अंगों की जांच संभव है। जांच से यह पता चल जाएगा कि पेट्स को क्या दिक्कत है। इसके बाद पेट्स के इलाज में सुविधा होगी। अल्ट्रासाउंड की सुविधा स्ट्रीट डॉग के लिए फ्री ही रहेगी, जबकि पालतू पेट्स के लिए एक मिनिमम चार्ज लिया जाएगा।

आईएएस ऑफिसर अस्मिता लाल अभी तक गाजियाबाद CDO थीं। 4 दिन पहले ही उन्हें यूपीसीडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बनाया गया है। गाजियाबाद से जाते-जाते वह बेजुबान जानवरों के लिए बड़ी सौगात दे गई हैं। इससे पहले उन्होंने निजी प्रयासों से उत्तर प्रदेश का पहला श्वान शवदाह गृह शुरू कराया था, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीन से श्वान का क्रियाकर्म होता है।

Leave a Reply