स्कूल बस से छात्र की मौत मामले में परिवहन विभाग की लापरवाही आई सामने

गाजियाबाद | दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के छात्र अनुराग की मौत के मामले में संभागीय परिवहन विभाग की लापरवाही सामने आई है। स्कूल बस अनफिट होने के चलते शासन ने दो एआरटीओ और एक संभागीय निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। संभागीय निरीक्षक वर्तमान में कानपुर में तैनात हैं और गाजियाबाद से एक साल पहले उनका तबादला हुआ था। उनके कार्यकाल में ही बस का एक साल पहले आखिरी बार फिटनेस कराया गया था, इसमें लापरवाही मानी गई है।

सूरत सिटी कॉलोनी निवासी नितिन भारद्वाज के पुत्र अनुराग की बुधवार को बस से स्कूल जाने के दौरान कॉलोनी के गेट से सिर टकराकर मौत हो गई थी, जिस बस में अनुराग स्कूल जा रहा था वह बिना फिटनेस की थी। स्कूल प्रबंधक ने संभागीय परिवहन विभाग से फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लिया था। एक साल पहले बस की फिटनेस खत्म हो गई थी।

Leave a Reply