ताना मारने से नाराज व्यक्ति ने तीन रिश्तेदारों की हत्या की

मुंबई इगतपुरी तहसील में आदिवासी बहुल मलवाड़ी गांव में 21 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने तीन रिश्तेदारों की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतकों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। 


पुलिस के अनुसार, सचिन गनपत चिमाते बेरोजगारी को लेकर उसे मारे जाने वाले तानों से नाराज था और इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस उपाधीक्षक (जिला ग्रामीण) अतुल जेंडे ने कहा कि पीड़ितों की पहचान उसके रिश्तेदार की मां हिराबाई शंकर चिमते, उसकी पत्नी मंगल गणेश चिमते और उनके बेटे रोहित के तौर पर हुई है।


अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने रोहित के बड़े भाई यश पर भी हमला किया था, लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब रहा। उसका नासिक के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी ने एचएससी (12वीं) की परीक्षा पास की थी लेकिन उसे कोई नौकरी नहीं मिल रही थी।


रिश्तेदार और उसके परिवार वाले अकसर उसे ताने मारा करते थे। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश विवाद भी थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 307 और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


Leave a Reply