एक ऐसे डॉक्टर जो मरीजों के परिजनों को खिलाते हैं फ्री में खाना

लीमा,  वैसे भी डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है। इसकी वजह लोगों इनका पेशा ही है जिसके तहत इन्हें यह उपाधि दी जाती है। लेकिन वहीं एक ऐसा डॉक्टर भी है जो इससे भी आगे बढ़कर अपने मरीजों और उनके परिजनों को रहने और खाने की व्यवस्था भी करता है। आपको बता दें कि पेरू में डॉक्टर रिकार्डो पुन-चोंग कैंसर से पीड़ित बच्चों का इलाज कराने आए परिवारों को मुफ्त में खाना और रहने की जगह देते हैं। इससे पीछे की वजह पूछने पर वे बताते हैं कि उन्होंने देखा कि दूरदराज के इलाकों से इलाज कराने आए परिवारों को जमीन पर सोना पड़ता है। यह देखकर उन्हें खराब लगा और उन्होंने इनके लिए कुछ करने का फैसला किया। अब वे अपने खाली समय में देश की राजधानी लीमा के अस्पतालों में घूमते हैं। वहां ऐसे लोगों को तलाशते हैं और उनकी मदद करते हैं।


अभिभावकों के पास नहीं होते थे पैसे


डॉ. रिकार्डो के अनुसार, कई मामलों में उन्होंने देखा कि बच्चों का इलाज कराने आए लोगों के पास बहुत कम पैसे होते हैं या बिल्कुल ही नहीं होते। इसके अलावा उनके पास आने वाले अधिकांश लोगों को एंडीज पहाड़ पार करके आना पड़ता है या फिर अमेजन नदी। इसमें काफी दिन लग जाते हैं। घर से दूर लीमा में किराए से रहना लोगों के लिए आसान नहीं होता। बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए परिवारों को कई-कई दिन सड़क पर या अस्पताल के बाहर सोना पड़ता है।


संगठन बना शुरु की लोगों की मदद

डॉ. रिकॉर्डो ने 2008 में एक गैर-लाभकारी संगठन इन्सपाइरा बनाया। यह बच्चों के इलाज में भी मदद करता है। इन्सपाइरा पेरू में अब तक 900 से ज्यादा परिवारों की मदद कर चुका है। वे अपनी हर छुट्टी मरीजों के परिवारों के साथ बिताते हैं।


जब उनसे पूछा गया कि उन्हें प्रेरणा कहां से मिलती है इस सवाल पर वे कहते हैं, "बच्चे ही हर दिन मुझे प्रेरणा देते हैं। जब मैं इनके साथ होता हूं तो लगता है कि ऐसी कोई समस्या नहीं जिसे मैं हल नहीं कर सकता।"


Leave a Reply