दो दिन बाद भी नहीं बुझ सकी भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग

नई दिल्ली । भलस्वा के कूड़े के पहाड़ की दो दिन बाद भी नहीं बुझ सकी है। बृहस्पतिवार को कूड़े में आग लगी हुई थी और चारों तरफ जहरीला धुआं फैलने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात है और आग बुझाने का पूरा प्रयास कर रही है। भयंकर गर्मी के कारण आग पर काबू पानी मुश्किल हो रहा है। लैंडफिल साइट के कारण आसपास के जीव-जंतु भी पलायन कर चुके हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बहुत जल्द ही आग पर काबू कर लिया जाएगा।
