खटारा स्कूल बस के टूटे फर्श से फिसला छात्र, पिछले पहिए से कुचलकर मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को हुए बेहद दर्दनाक हादसे में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्र की जान चली गई। ताज नगरी के खेरागढ़ में खटारा स्कूल बस के टूटे फर्श से फिसलकर एक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्रशासन के बसों का रेगुलर फिटनेस टेस्ट कराए जाने के दावे की पोल भी खुल गई है। 

मृतक छात्र आदित्य पूरन चंद रमेश चंद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल का कक्षा 6 का छात्र था। मंगलवार को यह हादसा तब हुआ जब स्पीड ब्रेकर आने पर बस उछल पड़ी। स्पीड ब्रेकर पर लगे जोर के झटके से बस का फर्श टूट गया। झटका लगते ही आदित्य खुद को संभाल नहीं पाया और उस टूटे फर्श में से निकलकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके गिरने पर बच्चों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस रोकी। नीचे उतरकर देखा तो छात्र की कुचली हुई लाश पड़ी हुई थी। बस के पिछले पहिए से कुचलकर आदित्य की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आदित्य पुलिस ने ड्राइवर इस्लाम को थाने भेज दिया है। बस को कब्जे में लिया है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया और  स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात पश्चिम अखिलेश नारायण ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक, कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष, प्रधानाचार्य और ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।


  


Leave a Reply